लॉकडाउन में उद्योगों के संचालन के लिए हार्डवेयर की दुकानों को सामान सप्लाई करने की अनुमति दी जाएः डॉ. धरिंदर तायल

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने लॉकडाउन के दौरान उद्योगों को कार्य करने की अनुमति देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन का धन्यवाद करते हुए हार्डवेयर की दुकानों को केवल उद्योगों को जरूरत का सामान सप्लाई करने की अनुमति देने की भी मांग की है।

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. धरिंदर तायल ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश को कड़ी टक्कर दी है और चंडीगढ़ भी इसके प्रभाव से पीड़ित है। लिहाजा, चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में प्रतिबंधात्मक तालाबंदी कर दी है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में भी आजीविका पर विचार करने और उद्योगों को कार्य करने की अनुमति देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को धन्यवाद दिया जाना चाहिए लेकिन हार्डवेयर स्टोर जैसे उद्योगों के बुनियादी ढांचे के अभाव में उद्योगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

डॉ. धरिंदर तायल ने चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और चंडीगढ़ प्रशासन से अनुरोध करते हुए सुझाव दिया है कि यदि प्रशासन हार्डवेयर की दुकानें खोलने की अनुमति देने में बाधा महसूस करता है तो इनको केवल ’डिलीवरी मोड’ में चालू करने की अनुमति दी जाए।

error: Content can\\\'t be selected!!