सेवा भारती के टीकाकरण उत्सव में वैक्सीन लगवाने उमड़े लोग

संस्था के अध्यक्ष गिरधारी लाल जिंदल ने भी लगवाया टीका

CHANDIGARH: से. 29 स्थित सेवा भारती में गत रोज टीका उत्सव आरम्भ हुआ जिसमें वैक्सीन लगवाने के लिए आम लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आज दो दिन में ही लगभग 90 लोगों ने वैक्सीन लगवा ली। संस्था के अध्यक्ष गिरधारी लाल जिंदल ने भी आज वैक्सीन लगवाई।

सेवा भारती में ये टीका उत्सव चण्डीगढ़ में वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. अभिषेक कपिला की देखरेख में चल रहा है जोकि रविवार 18 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी को भी वैक्सीन लगवाने से कोई भी साइड इफ़ेक्ट देखने को मिला है। सेवा भारती के पंजाब प्रांत के अध्यक्ष अमृत सागर, संस्था के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य वेद मारवाह व सुश्री सुनीता भट्ट तथा सेवा भारती के लुधियाना व चण्डीगढ़ में संगठन मंत्री प्रदीप गोयल आदि भी यहाँ मौजूद रहे।    

error: Content can\\\'t be selected!!