पंचकूला की वरिष्ठ साहित्यकार नीलम त्रिखा की पुस्तक ‘सपनों के रंग’ को हरियाणा साहित्य अकादमी ने अनुदान के लिए चुना

PANCHKULA, 10 NOVEMBER: पंचकूला की वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती नीलम त्रिखा की पुस्तक ‘सपनों के रंग’ को हरियाणा साहित्य अकादमी ने पुस्तक प्रकाशन अनुदान के लिए चुना है। इस योजना के अंतर्गत अधिकतम 25000 रुपए की अनुदान राशि पुस्तक प्रकाशन के लिए दी जाती है।

नीलम त्रिखा की अब तक 4 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। इन्हें साहित्य व समाज सेवा के क्षेत्र में कई सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है। नीलम त्रिखा की पुस्तक ‘मेरी बेटी मेरा अभिमान’ के लिए ₹21000 की पुरस्कार राशि भी मिल चुकी है। उमंग अभिव्यक्ति मंच पंचकूला की सह संस्थापिका के रूप में नीलम त्रिखा साहित्य क्षेत्र के लिए अनेक तरह के सराहनीय कार्य कर रही हैं। वह राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की काव्य गोष्ठियों का आयोजन भी करवाती हैं। नवोदित कवियों को उमंग अभिव्यक्ति मंच के जरिए मौका देकर इन्होंने उनकी पहचान बनाई है।

16 सांझा संकलनों का अब तक संपादन कर चुकी हैं। प्रतिष्ठित लगभग 40 सांझा संकलनों में उनकी रचनाएं प्रकाशित हुई हैं। अनेक पत्र पत्रिकाओं, रेडियो, दूरदर्शन पर उनकी रचनाएं धूम मचा चुकी हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!