अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पंचकूला की वरिष्ठ साहित्यकार नीलम त्रिखा की पुस्तक ‘मेरी चुनिंदा कहानियां’ का हुआ विमोचन

ग्रंथ अकादमी हरियाणा के सौजन्य से कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया कार्यक्रम

KURUKSHETRA (HARYANA), 2 DECEMBER: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र में पंचकूला की वरिष्ठ साहित्यकार नीलम त्रिखा की पुस्तक ‘मेरी चुनिंदा कहानियां’ का विमोचन ग्रंथ अकादमी हरियाणा के सौजन्य से बड़ी धूमधाम से किया गया। नीलम त्रिखा की यह पांचवीं पुस्तक है। वह लेखिका होने के साथ-साथ समाजसेविका भी हैं।

नीलम त्रिखा ने पांच विषयों में एमए, पत्रकारिता व एलएलबी की हुई है। समाज के लिए जागरूक संदेश देती हुई नीलम त्रिखा की इस पुस्तक में 16 कहानियां हैं। पहले भी वह अपनी कविताओं और लघु कथाओं के माध्यम से समाज के लिए जागरूक संदेश देती आई हैं। नारी, देशप्रेम, मानवता, प्रकृति, रिश्तों और अनेक तरह के विषयों पर उन्होंने अपनी रचनाएं लिखी हैं। इसी वर्ष उनकी एक पुस्तक को हरियाणा साहित्य अकादमी ने अनुदान के लिए चुना है। नीलम त्रिखा को अनेक सम्मान व पुरस्कार साहित्य क्षेत्र में मिले हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!