एक राष्ट्र-एक चुनाव समय की आवश्यकताः भूपेंद्र यादव, संविधान भी इसकी परिकल्पना करता हैः सत्यपाल जैन

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के कानूनी विभाग ने आयोजित किया समागम व वेबिनार

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के कानूनी विभाग ने सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में “एक राष्ट्र एक चुनाव” विषय पर समागम और वेबिनार आयोजित किया। इस मौके पर भूपेन्द्र यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता एव राज्य सभा MP मुख्य स्पीकर थे। सत्यपाल जैन वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व सांसद और वर्तमान में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भारत अतिथि वक्ता के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण सूद अध्यक्ष भाजपा चण्डीगढ़ और बृजेश्वर सिंह जसवाल संयोजक कानूनी विभाग भाजपा चण्डीगढ़ के साथ रामबीर महासचिव चंडीगढ़ और महेन्द्र सिंह निराला प्रभारी आईटी सेल ने की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

इस मुद्दे पर बोलते हुए भूपेन्द्र यादव ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव समय की आवश्यकता है और यहां तक कि विधि आयोग ने भी इसकी सिफारिश की है। इस बात को आगे बढ़ाते हुए कि वन नेशन वन इलेक्शन न केवल राजनीतिक दलों की शक्ति और व्यय को बचाएगा, बल्कि चुनाव आयोग, जिसने पिछले चुनाव में 4500 करोड़ रुपये खर्च किए थे तथा 25 लाख पेरोसोनल केवल केंद्रीय चुनाव में शामिल किए थे, ने भी इसकी सिफारिश की है और अगर राज्य और केंद्रीय चुनाव एक साथ होते हैं तो यह व्यय पे कमी हो सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने अब स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों के बीच अंतर करना सीख लिया है और क्षेत्रीय दलों के डर को दूर करने के लिए उड़ीसा लोकसभा और विधानसभा चुनाव का उदाहरण दिया है। चंडीगढ़ के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने कहा कि 1951 से 1966 तक सभी चुनाव एक साथ लोकसभा और विधानसभा दोनों होते थे और इसीलिए संविधान भी इसकी परिकल्पना करता है।

error: Content can\\\'t be selected!!