बिजली समस्या हल होने पर आदर्श कॉलोनी के लोगों ने अरुण सूद व पठानिया का आभार जताया

CHANDIGARH: सेक्टर -54 की आदर्श कॉलोनी के निवासियों की बिजली की पुरानी समस्या को भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा हल करवाए जाने पर कॉलोनीवासियों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, जिला नम्बर-2  के अध्यक्ष रविंदर पठानिया और मंडल अध्यक्ष नारायण प्रसाद का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

बिजली की समस्या से बहुत परेशान थे कॉलोनीवासी
कॉलोनी निवासी संजय पटेल के नेतृत्व में पार्टी के भुलई राय, उपेन्दर पासवान, अशोक पासवान, कमलेश, सीतेन्दर पासवान, प्रमोद यादव, पवन पासवान, शीशपाल, जगपाल, अजय पासवान आदि ने बताया कि आदर्श कॉलोनी की काफी वर्षों से लंबित बिजली समस्याओं को लेकर वह बिजली विभाग के अधिकारियों से मिले किन्तु बार-बार आश्वासन देकर मामले को टालते रहे।

जब किसी भी प्रकार का निराकरण नहीं हुआ, तब प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को समस्या से अवगत कराया। मामला संज्ञान में आते ही मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष रविंदर पठानिया के साथ चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद से मिले और उन्होंने बताया कि जब से आदर्श कॉलोनी का निर्माण हुआ है, तब से वहां पर ठेकेदार के द्वारा बिजली दी जाती थी लेकिन ठेकेदार के द्वारा नियमित रूप से बिजली नहीं दी जा रही थी। कॉलोनी में लगे बिजली के खम्भे की सभी तारें बहुत पुरानी एवं सड़ चुकी थीं, जिससे कॉलोनी में कई बार हादसे भी चुके थे एवं कई बार आगजनी की घटनाएं भी हो चुकी थीं।

अरुण सूद ने की अधिकारियों से बात
कालोनीवासियों ने बताया कि इस सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने सम्बंधित अधिकारियों से बातचीत की और जल्द ही निराकरण करवाया। आज आदर्श कॉलोनी में नवीन विद्युतीकरण हो चुका है एवं प्रत्येक घर में नए विद्युत मीटर लगाए जाने का कार्य हो रहा है। इन समस्याओं के समाधान से आदर्श कॉलोनी की जनता बहुत खुश है और भाजपा का बहुत आभार व्यक्त किया है।

error: Content can\\\'t be selected!!