शिमला जाते वक्त चंडीगढ़ रुके राष्ट्रपति, सत्यपाल जैन ने किया स्वागत

CHANDIGARH: चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद, भारत सरकार के अपर महासॉलिसिटर एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य सत्यपाल जैन ने आज प्रातः चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। जैन के अलावा पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा, चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल आदि ने भी राष्ट्रपति का चंडीगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति शिमला जाते समय कुछ समय चण्डीगढ़ एयरपोर्ट पर रुके थे। राष्ट्रपति कल हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को सम्बोधित करेंगे। जैन ने राष्ट्रपति की अच्छी सेहत और लम्बी आयु की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी चण्डीगढ़ आते रहेंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!