लड़का नहीं, लड़की है सोशल मीडिया का नूर, कैप्टन अमरिंंदर को भी खूब हंसाया

CHANDIGARH: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज नूर के नाम से प्रसिद्ध बाल कलाकार नूरप्रीत कौर और उसकी बहन जशनप्रीत कौर के साथ मुलाकात की और उनको दीवाली की मुबारकबाद देते हुए शुभकामनाएं दीं। अपने सरकारी निवास पर दोनों के साथ हंसी-मजाक वाली बातें करते हुए मुख्यमंत्री ने दोनों लड़कियों को मिठाई की भी पेशकश की। इस दौरान नूर ने अपनी अदाकारी व बातों से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को खूब हंसाया।

पटियाला से सांसद परनीत कौर भी नूर से मिलीं और दीवाली की बधाई दी। पर्दे पर पटके में दिखता लड़का नूर वास्तव में मोगा जि़ले के गांव भिंडर कलां की लड़की है। नूर की शानदार अदाकारी के स्वरूप विभिन्न सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में उसके प्रशंसक हैं और नूर लाखों लोगों के दिलों की धडक़न हैं। उसे हँसी-मज़ाक के अंदाज़ से सामाजिक संदेश देने के तौर पर जाना जाता है। यह जि़क्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले राखी के त्योहार पर भी नूर को मिलने के लिए समय दिया था, परन्तु नूर सवास्थ्य कारणों से मिलने नहीं आ सकी थी। हालाँकि, मुख्यमंत्री ने उस समय पर ‘शगुन’ भेज कर दीवाली की पूर्व संध्या पर मिलने का फिर समय दे दिया था। दोनों बहनों के साथ उनके जद्दी गाँव से सुखदीप सिंह और वरनदीप सिंह भी उपस्थित थे। यह दोनों नौजवान नूर के वीडियो क्लिप रिकार्ड करके विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर अपलोड करते हैं।

error: Content can\\\'t be selected!!