हमारी कोई महिला कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल नहीं हुई, झूठ बोल रहे हैं प्रदीप छाबड़ाः भाजपा

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी की कोई महिला नेत्री या कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल नहीं हुई है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा हताश होकर झूठ बोल रहे हैं।

प्रदीप छाबड़ा को ओछी राजनीति से बचना चाहिए

भाजपा प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने एक बयान जारी कर कहा है कि प्रदीप छाबड़ा जिन महिलाओं के कांग्रेस में शामिल होने का दावा कर रहे हैं, वे कभी भी भाजपा में किसी भी पद पर नहीं रहीं। यहां तक कि बूथ स्तर तक की भी कार्यकर्ता नहीं हैं। छाबड़ा केवल झूठा प्रचार करके सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इसमें भी वह कामयाब नहीं हो सकते। भट्टी ने छाबड़ा को सलाह दी है कि उन्हें इस प्रकार की ओछी राजनीति से बचना चाहिए और लोगों को बरगलाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर राष्ट्र के लिए कार्य कर रहे

रामवीर भट्टी ने कहा कि इस प्रकार की सस्ती राजनीति अपने आप में यह साबित करती है कि ऐसी हरकतें केवल कांग्रेसी ही कर सकते हैं, जबकि इसके विपरीत भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में एकजुट होकर राष्ट्र के लिए कार्य कर रहे हैं । उन्हें बरगलाया नहीं जा सकता। रामवीर भट्टी ने यह भी कहा कि प्रदीप छाबड़ा के साथ महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों को भी झूठ बोलने में शर्म आनी चाहिए थी ।

इस खबर पर दी है भाजपा ने प्रतिक्रियाः भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई कई महिला कार्यकर्ता, मोदी सरकार की नीतियों को बताया विफल

error: Content can\\\'t be selected!!