नीतीश ने 7वीं बार ली सीएम की शपथ, तारकिशोर व रेनू देवी बने डिप्टी सीएम

PATNA: आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। उन्होंने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद तथा रेनू देवी ने उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, मेवा लाल चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जीन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन, वीआईपी पार्टी के मुुकेश साहनी ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा नेता मंगल पांडेय व अमरेंद्र प्रताप सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

error: Content can\\\'t be selected!!