नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामेश्वर गिरि ने पवन बंसल से की मुलाकात, बंसल ने मनीमाजरा में पार्टी की मजबूती पर दिया जोर

CHANDIGARH: मनीमाजरा जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष रामेश्वर गिरि ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल से यहां उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका आभार जताया, क्योंकि पवन बंसल के निर्देश के बाद ही चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला की सिफारिश पर पार्टी हाईकमान ने मनीमाजरा को अलग जिला बनाकर उसकी बागडोर रामेश्वर गिरि को सौंपी है।

इस दौरान पवन बंसल ने रामेश्वर गिरि को मनीमाजरा में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कमर कसने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामेश्वर गिरि के साथ मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान संजय भजनी, मौली जागरां ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान लेखपाल, एसएस परवाना, सुरजीत सिंह ढिल्लों, संजीव गाबा, श्याम सिंह, बुआ सिंह, कुलवंत जग्गा, राजिंदर बिट्टा, फिरोज खान, आफताब लकी, मनजिंदर सिंह, मनीष, अंग्रेज, इंद्रपाल, सुभाष धीमान आदि मौजूद थे। रामेश्वर गिरि ने पवन बंसल को विश्वास दिलाया कि वह आने वाले दिनों में मनीमाजरा में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करके नगर निगम की सभी सीटों पर जीत दिलाएंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!