चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस में हुई नई नियुक्तियां, पार्टी नेताओँ ने किया स्वागत

New appointments in Chandigarh Pradesh Congress CHANDIGARH, 25 NOVEMBER: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने आज अनीता शर्मा, जो पेशे से वकील हैं, को शहर में भारत जोड़ो यात्रा के आयोजन का समन्वय करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा के चण्डीगढ़ चरण का स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। वह चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद शर्मा के साथ समन्वय करेंगी, जो पहले से ही यात्रा की व्यवस्था करने में लगे हुए हैं।

जतिन्दर सिंह दादरा को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की। फोटोः ANO

चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लक्की ने इसके अलावा जतिन्दर सिंह दादरा को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रॉपर्टी कंसल्टेंट सैल का चेयरमैन बनाया है। एचएस लक्की ने आज सेक्टर-35 स्थित चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अनीता शर्मा तथा जतिन्दर सिंह दादरा को उनका नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस नेताओँ विक्रम चोपड़ा, संजय भजनी, सतीश कैंथ, अमनदीप सिंह, मनोज गर्ग और सुखबिंदर सिहं ने इन नई नियुक्तियों का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि दोनों नवनियुक्त नेता चण्डीगढ़ की जनता की सेवा में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में अपने पूरे प्रयास करेंगे। इस बीच, दोनों नवनियुक्त नेताओं ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पार्टी को मजबूत करने के लिए तन-मन से काम करने की इच्छा व्यक्त की।

error: Content can\\\'t be selected!!