NCCHWO व कुडो एसोसिएशन चंडीगढ़ ने बच्चों के लिए आयोजित किया एडवांस ट्रेनिंग कैंप

CHANDIGARH: राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन (NCCHWO) एवं कुडो एसोसिएशन चंडीगढ़ की तरफ से आज एडवांस ट्रेनिंग कैंप शिव मंदिर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करना व विपरीत परिस्थिति में अपना बचाव करने में सक्षम बनाना था। कैंप के दौरान बच्चों ने अनेक सेल्फ डिफेंस के गुर सीखे। इस कैंप के बाद बच्चों में उत्साह का माहौल देखा गया। NCCHWO की तरफ से मनसा राम मोर्या प्रदेश महासचिव (नागरिक सुरक्षा प्रकोष्ठ) एवं कूडो एसोसिएशन चंडीगढ़ के जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र कुमार व बिमल कूमार उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंप से बच्चों का शारीरिक विकास तो होता ही है, साथ में उनका मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि आजकल के खानपान को देखते हुए शारीरिक व्यायाम व खेलों में रुचि बहुत जरूरी है। इससे तैलीय भोजन खाने के बाद भी उस भोजन से होने वाली अनेक प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर और शांत मन हम अपने बच्चों को खेलों के माध्यम से दे सकते हैं। आज के समय में खेलों में रुचि रखने वाले बच्चे खेल से केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं, बल्कि नौकरियों में भर्ती होने के लिए खेल कोटा भी प्राप्त कर सकते हैं। इस कैंप मैं मुख्य कोच के रूप में उत्तर प्रदेश से राम भजन और मनसा राम मोर्या ने बच्चों को अनेक गुर सिखाए।

error: Content can\\\'t be selected!!