भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन का चंडीगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत

CHANDIGARH, 14 JULY: भाजपा महिला मोर्चा BJP mahila morcha की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बनाती श्रीनिवासन का आज चण्डीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा की स्थानीय इकाई के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश महिला मोर्चा एवं पंजाब प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट पर भारी संख्या में मोर्चा की महिलाओं ने पहुंचकर अपनी  नेता का फूल मालाओं द्वारा अभिनंदन किया गया।  गौरतलब है कि तमिलनाडु की एकमात्र भाजपा विधायक श्रीमती श्रीनिवासन ने पहली विधानसभा का चुनाव जीतकर भाजपा का खाता खोलकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी। एयरपोर्ट पर कालका की पूर्व विधायक श्रीमती लतिका शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।  

error: Content can\\\'t be selected!!