चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की यूथ विंग के चेयरमैन बने मोहम्मद आसिफ चौधरी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने सौंपा नियुक्ति पत्र, पार्टी के कई नेताओं ने किया स्वागत

CHANDIGARH, 5 DECEMBER: चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने मोहम्मद आसिफ चौधरी को चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की यूथ विंग का चेयरमैन नियुक्त किया है। लक्की ने आज सैक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में एक सादे समारोह में चौधरी को नियुक्ति पत्र सौंपा।

चौधरी कई वर्षों से चंडीगढ़ में सामाजिक कार्यों में शामिल रहे हैं। वह एक गैर सरकारी संगठन हिंद एकता मंच के अध्यक्ष हैं, जो हर शुक्रवार को पीजीआई या सेक्टर-32 के सरकारी मेडिकल कॉलेज के बाहर मरीजों के तीमारदारों के लिए लंगर चलाता है।चौधरी के साथ हिंद एकता मंच के 20 सदस्य भी कांग्रेस में शामिल हुए।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की यूथ विंग के चेयरमैन के रूप में चौधरी की नियुक्ति का धर्मवीर, विनोद शर्मा, अच्छे लाल गौड़, नसीब जाखड़, बीएम खन्ना, राजदीप सिद्धू और जाहिद परवेज खान सहित कई कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया।

error: Content can\\\'t be selected!!