मोदी का 71वां जन्मदिनः प्रिंस भदूला के नेतृत्व में BJP मेडिकल प्रकोष्ठ ने लोगों को बांटी इम्युनिटी मेडिसिन

CHANDIGARH: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा शुरू किए गए सेवा और समर्पण अभियान के पहले दिन आज भारतीय जनता पार्टी मेडिकल प्रकोष्ठ ने सेक्टर-22 में अरोमा लाइट प्वाइंट पर लोगों को इम्युनिटी मेडिसिन का मुफ्त वितरण किया।

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के मेडिकल प्रकोष्ठ के संयोजक प्रिंस भदूला के नेतृत्व में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ व पंजाब भाजपा के संगठन मंत्री दिनेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा, भाजपा मेडिकल प्रकोष्ठ के सह संयोजक दीपक पाठक, संजय वर्मा, डॉक्टर संजीव भाटिया, डॉक्टर युवराज खुल्लर, संजीव सभरवाल, दीपांशु सूद, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, सुरेश महाजन, सुदेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!