भारत जोड़ो यात्रा में मजबूत भागीदारी के लिए कल चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में जुटेंगे अल्पसंख्यक समुदाय के युवा

कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की करेंगे संबोधितः आसिफ चौधरी

CHANDIGARH, 6 JANUARY: राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के आगमन से पहले चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की अल्पसंख्यक युवा विंग की ओर से कल 7 जनवरी को चंडीगढ़ में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चंडीगढ़ के अल्पसंख्यक समुदाय के युवा बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की अल्पसंख्यक युवा विंग के चेयरमैन आसिफ चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी कांग्रेस भवन (चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय) में 7 जनवरी को सुबह 11 बजे किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल एवं चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की मुख्य रूप से युवाओं को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तमाम अन्य वर्गों के साथ अल्पसंख्यक समुदाय में भी खासा उत्साह है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की अल्पसंख्यक युवा विंग के चेयरमैन आसिफ चौधरी ने कहा कि कल होने वाला चंडीगढ़ माइनॉरिटी प्रोग्राम भारत जो़ड़ो यात्रा में चंडीगढ़ के अल्पसंख्यक समुदाय की बड़ी तथा मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेगा। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के युवा भारी संख्या में शिरकत करेंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!