माता वैष्णो देवी सेवादल ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लगाया कोरोना वैक्सीनेशन कैंप, 97 लोगों को लगा टीका

CHANDIGARH: माता वैष्णो देवी सेवादल ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर दूसरा कोरोना वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया। सेक्टर-50 के कम्युनिटी सैंटर में लगाए गए इस कैंप का उद्घाटन भाजपा हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने दीप जलाकर किया।

इस दौरान चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, वार्ड-13 की भाजपा पार्षद हीरा नेगी, भाजपा कार्यालय सचिव देवी सिंह भी मौजूद रहे। माता वैष्णो देवी सेवादल की तरफ से चिराग अग्रवाल, रमन गुप्ता, विकास गुप्ता, राजीव सहदेव, विकास गुरु, संजय शर्मा, साहिल चावला, प्रहलाद वासुदेव, कपिल नागपाल आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही वैक्सीनेशन करने आई स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा वैक्सीनेशन कैंप के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया। चिराग अग्रवाल ने बताया कि इस कैंप के दौरान 97 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें 22 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली।

भाजपा हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन व पार्षद हीरा नेगी ने इस वैक्सीनेशन कैंप के आयोजन के लिए माता वैष्णो देवी सेवादल की सराहना की। उन्होंने कहा कि माता वैष्णो देवी सेवादल धार्मिक कार्यों के अलावा जिस तरह सामाजिक गतिविधियों में भी बड़ा योगदान देता है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने माता वैष्णो देवी सेवादल के पदाधिकारियों को हमेशा हर संभव सहयोग देते रहने का आश्वासन दिया।


error: Content can\\\'t be selected!!