भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई कई महिला कार्यकर्ता, मोदी सरकार की नीतियों को बताया विफल

कांग्रेस ने अपने शासनकाल में हमेशा जनहित के काम किए और आगे भी करती रहेगी: प्रदीप छाबड़ा

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती दीपा दुबे की अगुवाई में आज चंडीगढ़ कांग्रेस भवन सेक्टर-35 में बीजेपी की दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र देकर चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस में शामिल किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने बताया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किस-किस तरीके से नई-नई योजनाएं जनहित के लिए बनाई, महंगाई को नियंत्रण में किया और घर-घर जाकर लोगों के राशन कार्ड बनवाए। छाबड़ा ने कहा कि इसी तरीके से कांग्रेस आगे भी जनहित का काम करती रहेगी।

प्रदीप छाबड़ा व दीपा दुबे ने किया स्वागत
इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से तंग आकर भाजपा की समिति अध्यक्ष और कई कार्यकर्ता आज चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस से जुड़ी हैं। कांग्रेस में शामिल हुई भावना चड्ढा ने कहा कि आज के समय में बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, मोदी सरकार की विफल नीतियों और तानाशाही से तंग आकर बीजेपी महिला मोर्चा छोड़कर उन्हें कांग्रेस ज्वाइन करनी पड़ी। यही नहीं, वह अपने साथ अपने एरिया की कम से कम सौ और महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ेंगी।
इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और दीपा दुबे ने इन महिलाओं का स्वागत किया।

निगम चुनाव की तैयारियां शुरू: दीपा दुबे
इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने यह भी कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और वह अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास करेंगी। यह गतिविधियां भाजपा और मोदी सरकार की विफल नीतियों का जीता जागता प्रमाण है। इस कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस की मीडिया सेल कोऑर्डिनेटर स्नेहा सिंह ने किया। इस मौके पर ममता राणा, कालो देवी, स्नेहा सिंह, सरोज बाला , सुषमा, गीता, ललिता, जसवीर और अन्य कई महिलाएं मौजूद थीँ।

error: Content can\\\'t be selected!!