राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच पंचकूला की मासिक गोष्ठी में जुटे कई साहित्यकार, गीत-गजल व कविताओं से बांधा समां

PANCHKULA: राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच पंचकूला की ओर से ऑनलाइन मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस जग्गी उपस्थित रहे। मंच संचालन व गोष्ठी की अध्यक्षता, हरियाणा इकाई के सरंक्षक गणेश दत्त बजाज ने की।

गोष्ठी की शुरूआत प्रतिभा माही ने सरस्वती वंदना गाकर व सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करके की। तत्पश्चात नीलम त्रिखा, मोहिनी सचदेवा, आभा मुकेश साहनी, विजय सचदेव, नलिनी उप्पल, डॉ. प्रज्ञा शारदा, नीरू मित्तल, सुदेश मुदगिल नूर, अचला डिंगले, एसएल धवन, प्रतिभा माही, सरोज चोपड़ा, इन्द्र वर्षा, रेणु अब्बी रेणु, उषा गर्ग, गणेश दत्त ने सुमधुर स्वर में अलग- अलग विषयों पर कविताएं, गीत, गजलें सुनाईं। बहुत ही सार्थक गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित एमएस जग्गी ने अध्यक्षीय सम्बोधन के बाद सार्थक कविता पाठ किया। मुख्य अतिथि ने संस्था की हरियाणा इकाई पंचकूला द्वारा किए गए इस आयोजन की तारीफ की। अन्त में हरियाणा इकाई के संरक्षक कवि गणेश दत्त ने सभी आदरणीयों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content can\\\'t be selected!!