राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच पंचकूला की ऑनलाइन गोष्ठी में जुटे कई साहित्यकार

PANCHKULA: राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच पंचकूला (हरियाणा) की ओर से ऑनलाइन मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच गुजरात के अध्यक्ष डॉ. प्रणव भारती उपस्थित रहे। मंच संचालन व गोष्ठी की अध्यक्षता हरियाणा इकाई के संरक्षक गणेश दत्त बजाज ने की। गोष्ठी की शुरूआत में गणेश दत्त ने गणेश वंदना व सरस्वती वंदना गाकर व सभी अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि डॉ. प्रणव भारती ने अपने संबोधन में सभी विद्वतजन, विदूषियों का स्वागत किया। उसके बाद हरियाणा इकाई के संरक्षक वैज्ञानिक व कवि गणेश दत्त ने मंच को संबोधित किया और साहित्य, कवि गोष्ठियों की बढ़ती परंपरा पर प्रसन्नता जताई। तत्पश्चात कवि गोष्ठी की शुरूआत हुई।

इस गोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार नीलम त्रिखा, मोहिनी सचदेवा, चंद्रकला जैन, आभा मुकेश साहनी, विजय सचदेव, डॉ. विमल कालिया, नलिनी उप्पल, डॉ. प्रज्ञा शारदा, नीरू मित्तल, सुदेश मुदगिल नूर, अचला डिंगले, एसएल धवन, सुनीता नैन, प्रतिभा माही, इन्द्र वर्षा, बीके गुप्ता, रेणु अब्बी रेणु, उषा गर्ग ने सुमधुर स्वर में अलग-अलग विषयों पर कविताएं, गीत, गजलें सुनाईं।

error: Content can\\\'t be selected!!