कई कांग्रेसी भाजयुमो में शामिल हुए, अरुण सूद बोले-भाजपा राष्ट्रीय विचारधारा वाली पार्टी

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रीय संस्कृति व राष्ट्रीय विचारधारा वाली पार्टी है। आज देश में सभी वर्गों के लोग भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को समझ रहे हैं और देश के युवा भी राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा करने के लिए अब आगे आ रहे हैं।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने आज पार्टी कार्यालय कमलम में कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला नंबर-2 में शामिल होने के उपरांत कही।

कांग्रेस के जिला सचिव जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी
कांग्रेस के जिला नंबर-2 के सैंकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जिला सचिव जितेंद्र सिंह (जीतू) के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, उपाध्यक्ष आशा जस्वाल, प्रदेश महासचिव रामबीर, प्रदेश सचिव अमित राणा और तेजिंदर सरा, जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, जिला महामंत्री रवि रावत और शीलनाथ, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा, मोर्चा महामंत्री जसमन, शानू दुबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनंत चौधरी के समक्ष भाजपा का दामन थामा।

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। जितेंद्र सिंह (जीतू) के साथ मुख्य तौर पर रोहित राणा, बिक्रमजीत सिंह विक्की, सुखवीर सिंह, गुरी टूर, दिलराज, अनिरुद्ध, कुणाल, शतूल, सुभाष, आशीष, पंकज मिण्डा, हरप्रीत सिंह, विवेक कुमार, वायरल चौधरी आदि भाजपा में शामिल हुए हैं।

भाजपा में परिवारवाद की बजाय राष्ट्रहित सर्वोपरि: सूद
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में जनतंत्र है। यहां पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा का अनुसरण करके राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के प्रधानमंत्री जैसे उच्च पद पर पहुंच जाता है।

यहां एकात्म मानववाद की विचारधारा को माना जाता है। यहां परिवारवाद की बजाय राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा जाता है।

कार्यकर्ता को माना जाता है पार्टी की रीढ़
अरुण सूद ने कहा कि ऐसी पार्टी जो कार्यकर्ता को रीढ़ माने, उसके सुख- दु:ख में उसके साथ शामिल हो, सभी सदस्यों को परिवार की भांति देखा जाता हो, ऐसी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना हम सभी के सौभाग्य की बात है। उन्होंने नए कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि सभी को बराबर सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई पद विशेष नहीं, बल्कि दायित्व माना जाता है। यह हमारा संस्कार है कि पार्टी के कार्यकर्ता कार्यकर्ता निर्माण के भाव से लोगों को जोड़ते हैं। इसलिए ये पार्टी अन्य सभी दलों से भिन्न है। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष आशा जसवाल, महामंत्री रामबीर, सचिव अमित राणा, जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा ने भी विचार व्यक्त किए और सभी नए सदस्यों को बधाई दी।

error: Content can\\\'t be selected!!