गांधी जयंती पर कई भाजपाइयों ने पार्टी छोड़ी, शशिशंकर तिवारी ले गए कांग्रेस में

नए लोगों का मनीष बंसल व शशिशंकर तिवारी ने किया कांग्रेस में स्वागत, कहा- यहां मिलेगा पूरा सम्मान

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी क़ी तरफ से महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री क़ी जयंती रामनगर मौलीजागरा पार्ट-2 चंडीगढ़ में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के युवा नेता मनीष कुमार बंसल थे। उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर माला अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम क़ी अध्यक्षता कांग्रेस के चंडीगढ़ प्रदेश महासचिव शशिशंकर तिवारी ने की।

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए मनीष बंसल व शशिशंकर तिवारी।

कालोनियों क़ी समस्याओं को सुलझाने में भाजपा क़ी नाकामी पर भी चर्चा हुई

इस मौके पर कांग्रेस कालोनी सैल के अध्यक्ष मुकेश राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उक्त नेताओं ने देश के दोनों महापुरुषों के जीवन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया कि भारत की आज़ादी में इन महापुरुषों क़ी कितनी बड़ी भूमिका रही। इस अवसर पर चंडीगढ़ की कालोनियों क़ी समस्याओं को सुलझाने में भाजपा क़ी असफलताओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। उपस्थित जनसमूह ने इसका जोरदार समर्थन किया।

दिन में शुरू हु कार्यक्रम रात तक चला।

ये लोग हुए कांग्रेस में शामिल

इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा के स्थानीय नेता दूध नाथ यादव एवं संतोष कुमार अपने सभी साथियों समेत शशिशंकर तिवारी  के प्रयासों से मनीष बंसल क़ी उपस्थिति में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शमिल हो गए। बंसल, तिवारी एवं राय ने कांग्रेस का पटका पहनाकर इन नेताओं का स्वागत किया एवं कहा कि कांग्रेस में उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित रामनगर मौलीजागरा पार्ट-2 के लोग।

भाजपा पर लगाया झूठे प्रचार का आरोप

दूधनाथ यादव ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा क़ी गलत व गरीब विरोधी नीतियों तथा झूठे प्रचार एवं कथनी-करनी में बहुत फर्क होने के कारण ही वे अपनी मर्जी से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से बबलू यादव, उमा शंकर यादव, रहमतुल्ला, धरमराज शुक्ला, महादेव भोला, जितेन्द्र, राम विजय यादव, राज कुमार, जिया लाल, रफीक, संजीत चौधरी, हरीश भास्कर, संतू कुमार, मनीष कुमार आर्या, मुन्ना, सलमान, पंकज, अशोक कुमार दुबे, अजय कुमार, विशाल तिवारी, अवधेश कुमार माझी, मीना कुमारी, रजनी देवी समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

VIDEO: हाथरस कांड पर चंडीगढ़ में भी सियासी बवालः देखें लगातार 3 दिन का कांग्रेसी आंदोलन

error: Content can\\\'t be selected!!