महिला कांग्रेस ने मेरे बुजुर्ग मेरा दायित्व और पोस्टकार्ड मुहिम शुरू की

मोदी और योगी को पोस्टकार्ड लिखकर हाथरस कांड की पीडि़ता का चरित्र हनन न करने की गुहार लगाई जाएगी

चंडीगढ़ के बुजुर्ग अपने आप को अकेला न समझें, महिला कांग्रेस बेटी के रूप में 24 घंटे साथ खड़ी है: दीपा दुबे

CHANDIGARH: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव के नेतृत्व में आज चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने एक पोस्टकार्ड मुहिम शुरू की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। इनमें महिलाओं के लिए सुरक्षा और न्याय की मांग के अलावा हाथरस कांड की पीडि़ता का चरित्र हनन न करने की गुहार लगाई जाएगी।

बलात्कारियों को मिले कड़ी सजा
इस मौके पर सेक्टर-35 स्थित चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में दीपा दुबे ने बताया कि मोदी व योगी को महिलाओं की ओर से पोस्टकार्ड लिखकर मांग की जाएगी कि बलात्कार पीडि़ताओं पर लांछन लगाकर उन्हें बदनाम न किया जाए और बलात्कारियों का बचाव न करते हुए उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएं। मुहिम की शुरुआत करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की सभी कार्यकर्ताओं ने एक-एक पोस्टकार्ड अपनी तरफ से अपना नाम और पता लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा।

बुजुर्गों को इम्युनिटी बूस्ट सामग्री बांटी जाएगी
इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने मेरे बुजुर्ग मेरा दायित्व अभियान भी शुरू किया। दीपा दुबे ने बताया कि चंडीगढ़ के हर कोने से बुजुर्गों का महिला कांग्रेस ध्यान रखेगी। बुजुर्गों को इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए गिलोय, हल्दी और ग्लूकोज के पैकेट बांटे जाएंगे। दीपा दुबे ने कहा कि जिन बुजुर्गों के बच्चे विदेश में है या कहीं और रहते हैं और वह बुजुर्ग अकेले रह गए हैं, उनको भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि महिला कांग्रेस अब हर समय बेटियों की तरह उनकी देखभाल के लिए हाजिर है।

किसी भी सहायता के लिए इन नंबरों पर कॉल करें बुजुर्ग
दीपा दुबे ने फोन नंबर भी लांच किए, जिन पर बुजुर्ग किसी भी जरूरत के लिए 24 घंटे कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह नंबर हैं 9814823353, 9465138100, 9041543639, 9855991848, 8146917527। दीपा दुबे ने कहा कि चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की स्टेट लेवल, डिस्ट्रिक्ट लेवल, ब्लॉक लेवल, बूथ लेवल की हर एक महिला चंडीगढ़ के बुजुर्गों के लिए बेटे की तरह उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर रानो देवी, नीलिमा शर्मा, सोनाली पंडित, स्नेहा सिंह, सरोज बाला, गीता, पम्मी, बलविंदर, ललिता, रेखा, पूजा और सविता आदि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थीं।

error: Content can\\\'t be selected!!