भगवान वाल्मीकि जयंती सप्ताहः भाजपा ने धनास में लगाया मेडिकल कैंप, कई लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

CHANDIGARH: चंड़ीगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे भगवान वाल्मीकि जयंती सप्ताह के अंतर्गत आज भाजपा ने धनास के मल्टी स्टोरी हाउसिंग काम्पलेक्स में मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इस कैम्प का उदघाटन
पीजीआई के डायरेक्टर जगत राम और चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने किया।

यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि कैम्प में बच्चों के डॉक्टर, आंखों के डॉक्टर, शुगर के डॉक्टर, आयुर्वेदिक डॉक्टर और मेडिसिन के डॉक्टर सहित अन्य अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर लोगों के फ्री ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, बीपी टेस्ट भी किए गए।

इस अवसर पर पीजीआई के डायरेक्टर जगत राम ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की जयंती पर भाजपा जो यह जनकल्याण के काम कर रही है वह बहुत ही सराहनीय हैं और ऐसे कामों में पीजीआई की तरफ से जो भी मदद चाहिए हो, उसके लिए पीजीआई हमेशा तैयार है। उन्होंने इस कार्य में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि भाजपा भगवान वाल्मीकि जयंती को पूरे सप्ताह मनाएगी और इस दौरान भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओ को जन-जन तक ले जाने का प्रयास करेगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं एससी मोर्चा के प्रभारी नरेश अरोड़ा, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार, प्रदेश सचिव हुकम चंद, मेडिकल सेल के संयोजक प्रिंस भन्दूला, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिद्धू, नरेश पंचाल, जिला महासचिव रवि रावत, मोर्चा सचिव ऋषि राज, मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय टांक टाक, नरेंद्र चौधरी, मनोज कुमार और भाजपा के प्रदेश, जिला और मंडल के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!