नए मंत्रियों की लिस्ट जारीः Modi Cabinet में 43 नए चेहरे फाइनल, शाम 6 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

NEW DELHI: केंद्र में BJP की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi government) के दूसरे कार्यकाल में पहला मंत्रिमंडल विस्तार (cabinet expansion) आज शाम को 6 बजे होने जा रहा है। इस दौरान 43 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनके नाम तय कर दिए गए हैं। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पशुपति कुमार पारस, भूपेंद्र यादव अनुप्रिया पटेल, शोभा करांडलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट और अनुराग ठाकुर के नाम भी शामिल हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान अगले साल विधानसभा चुनाव वाले राज्यों को प्रतिनिधित्व देने पर विशेष जोर दिया गया है। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी BJP सांसदों के साथ एक बैठक भी की।

11 मंत्रियों की मंत्रिमंडल से छुट्टी

मोदी मंत्रिमंडल (Modi Cabinet) के विस्तार से पहले 11 मंत्रियों की मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गई है। इनमें शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत दर्जनभर मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वालों राज्य मंत्री अश्विनी चौधरी, महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, प्रताप सारंगी और रतन लाल कटारिया भी शामिल हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

ये बनेंगे नए मंत्री

error: Content can\\\'t be selected!!