लीज होल्ड टू फ्रीहोल्ड मामलाः UVM ने चंडीगढ़ के प्रशासक की घोषणा का किया स्वागत

कैलाश चंद जैन व देविंदर सिंह बबला ने सांसद किरण खेर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद को दिया धन्यवाद

leasehold to freehold issue CHANDIGARH, 7 SEPTEMBER: चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चंडीगढ़ में कॉमर्शियल व इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी को लीज होल्ड से फ्री होल्ड किए जाने के लिए प्रशासन की मंशा स्पष्ट कर दी है, जिसका शहर के प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठन उद्योग व्यापार मंडल (UVM) चंडीगढ़ ने स्वागत किया है। साथ ही चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर तथा चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद को इसके लिए धन्यवाद दिया है, जिनके प्रयासों से यह संभव हो पाया।

आज यहां जारी एक संयुक्त बयान में UVM के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन, मुख्य संरक्षक देविंदर सिंह बबला, उपाध्यक्ष नरेश कुमार, सचिव नरेश जैन, संजीव वर्मा व कोषाध्यक्ष अशोक कपिला ने कहा कि शहर के व्यापारी लंबे समय से यह मांग कर रहे थे, जिस पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर सांसद किरण खेर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी में ही यह निर्णय लिया गया कि शहर में कॉमर्शियल व इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी को भी लीज होल्ड से फ्री होल्ड किया जाना चाहिए लेकिन किसी गलतफहमी की वजह से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, जिसको लेकर कल चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने स्पष्ट कर दिया है कि चंडीगढ़ प्रशासन शहर में कॉमर्शियल व इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी को फ्री होल्ड करना चाहता है। इसके लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर UVM अध्यक्ष कैलाश चन्द जैन ने कहा कि प्रशासक की इस घोषणा से चंडीगढ़ के व्यापारियो में खुशी की लहर है। उन्हें आशा है कि शीघ्र ही इस मामले में सकारात्मक फैसला होगा। अब व्यापारियों को अपनी प्रॉपर्टी का मालिकाना हक मिल सकेगा, लोन भी मिल सकेगा, खरीद-बिक्री भी हो सकेगी। शहर से इंडस्ट्रीज का जो पलायन हो रहा था, वह रुकेगा तथा प्रशासन के रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी होगी। इस बीच, UVM के मुख्य संरक्षक देविंदर सिंह बबला ने प्रशासक से कन्वर्जन फीस को भी तर्कसंगत रखे जाने की मांग की है।

error: Content can\\\'t be selected!!