राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

CHANDIGARH, 20 SEPTEMBER: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि अब 20 सितंबर, 2022 से बढ़ाकर 27 सितंबर, 2022 कर दी है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार (आरकेपीपी) और मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी  आदि पुरस्कारों से संबंधित जानकारी मंत्रालय की वेबसाइट www.yas.nic.in पर अपलोड की जा चुकी है। इन सभी पुरस्कारों के लिए पात्र  खिलाडिय़ों/प्रशिक्षकों/संस्थाओं/विश्वविद्यालयों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। उन्हें समर्पित पोर्टल  dbtyas-sports.gov.in पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

error: Content can\\\'t be selected!!