कुमाऊं सभा चंडीगढ़ ने कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के पांच वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

लोगों ने सेक्टर-17 प्लाजा पर मोमबत्तियां जलाकर जवानों की शहादत को किया नमन

CHANDIGARH, 11 JULY: कुमाऊं सभा चंडीगढ़ ने कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के पांच वीर जवानों को आज यहां सैक्टर-17 प्लाजा में नीलम थिएटर के सामने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में कुमाऊं सभा चंडीगढ़ की कार्यकारिणी और सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में प्लाजा पर घूमने आए लोगों ने भाग लिया तथा शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।

कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्तियां जलाकर ईश्वर से प्रार्थना की गई और दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और वीर जवान अमर रहें के नारे लगाए। इस अवसर पर कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के प्रधान मनोज रावत ने कहा कि देश इन जवानों की शहादत को कभी नहीं भूलेगा। रावत ने केंद्र सरकार से मांग की कि सीमा पार से आने वाले आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

कुमाऊं सभा के महासचिव दीपक सिंह परिहार और कोषाध्यक्ष नारायण सिंह रावत ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में पूरा देश शहीदों के परिवार के साथ खड़ा है। कार्यक्रम में कुमाऊं सभा चंडीगढ़ के पूर्व प्रधान बच्चन सिंह नगरकोटी, दिलीप सिंह गैडा़, महेश शर्मा, नवीन तिवारी, भूपेंद्र सिंह फर्स्वाण, भूपी रावत, दर्शन सिंह कोरंगा, मुनीष वोहरा, दविंदर सिंह रावत, महेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह नगरकोटी, थान सिंह बिष्ट, दलीप चौहान, हरिश्चंद्र जोशी, बहादुर सिंह बिष्ट, सोबन सिंह रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह गढ़िया, रविंद्र सिंह रावत, जगत सिंह नेगी, रीना डोगरा, दिनेश सिंह फर्स्वाण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!