केजरीवाल ने चंडीगढ़ में AAP का संगठन भंग किया, प्रदेश अध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी बदली जाएगी

CHANDIGARH, 28 JANUARY: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज चंडीगढ़ प्रदेश संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। AAP के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग और सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा को भी पद से हटा दिया गया है।

बता दें कि गत 17 जनवरी को चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के हुए चुनाव के बाद चंडीगढ़ प्रदेश आम आदमी पार्टी के संगठन को भंग किए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि एक बार फिर भाजपा की झोली में गए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के चुनाव में आम आदमी पार्टी यहां अपने पार्षदों को एकजुट रखने में कामयाब रही थी लेकिन आम आदमी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व चंडीगढ़ में पार्टी संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की जरूरत महसूस कर रहा था। माना जा रहा है कि अब आने वाले दिनों में चंडीगढ़ में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष भी बदला जाएगा।

AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पार्टी के चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह ने आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश संगठन को भंग करने के आदेश आज देर शाम को जारी किए।

error: Content can\\\'t be selected!!