कैलाश जैन ने चंद्रमुखी शर्मा के बयान को बताया संकीर्ण मानसिकता, आम आदमी पार्टी में महिला सम्मान पर उठाया सवाल

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा का प्रभारी कैलाश चंद जैन को बनाए जाने पर आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के वरिष्ठ नेता चंद्रमुखी शर्मा के बयान को लेकर अब चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने भी तीखा जवाब दिया है। जैन ने चंद्रमुखी शर्मा के बयान को संकीर्ण मानसिकता का परिचायक बताते हुए आम आदमी पार्टी में महिलाओं के सम्मान पर सवाल खड़ा कर दिया है।

कैलाश चंद जैन ने एक बयान जारी कर कहा कि मैं चंद्रमुखी शर्मा को समझदार व्यक्ति मानता था लेकिन उन्होंने आज स्वयं का कद छोटा कर लिया है। आम आदमी पार्टी ने साबित कर दिया है कि विरोध केवल राजनीतिक विरोध करने के लिए ही किया जाता है, फिर चाहे कोई मुद्दा हो या न हो। जैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी में महिलाओं को और पुरुषों को बराबरी का दर्जा नहीं दिया जाता। इसी वजह से चंद्रमुखी शर्मा यह सब कह रहे हैं। यह उनकी छोटी मानसिकता का नतीजा है, जो इस तरह का बयान दे रहे हैं।

कैलाश जैन को भाजपा महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त करने पर आप ने भाजपा को लिया आड़े हाथ

जैन ने कहा कि चंद्रमुखी शर्मा को पता होना चाहिए कि पार्टी में प्रभारी मोर्चा से नहीं बल्कि मोर्चा से बाहर के पदाधिकारी को बनाया जाता है। प्रभारी हमेशा दूसरे क्षेत्र से होता है। किसी भी क्षेत्र का व्यक्ति उसी क्षेत्र का प्रभारी नहीं बनाया जाता। उसी प्रकार किसी भी मोर्चा के व्यक्ति को उसी मोर्चे का प्रभारी नहीं बनाया जाता तो महिला मोर्चे का प्रभारी महिला मोर्चे से कैसे बनाया जा सकता है। इसके अलावा महिला मोर्चा प्रभारी के रूप में किसी पुरुष की नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं और पुरुषों को समान दर्जा दिए जाने की सोच का उदाहरण है। हमारे लिए महिलाएं भी उतनी महत्वपूर्ण हैं, जितने पुरुष। ऐसे में इस नियुक्ति में हास्यास्पद जैसी क्या बात हो गई, समझ से परे है। उल्टे चंद्रमुखी शर्मा का बयान उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। आम आदमी पार्टी के नेताओं को ऐसी छोटी सोच से बाहर आना चाहिए।

error: Content can\\\'t be selected!!