JEE-NEET : आज देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, चंडीगढ़ में भी सुबह 11 बजे होगा शुरू

CHANDIGARH: कोरोना काल के दौरान JEE तथा NEET परीक्षा आयोजित किए जाने के विरोध में कांग्रेस आज देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है। चंडीगढ़ में भी प्रदेश कांग्रेस इकाई ने जोरदार प्रदर्शन की तैयारी की है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 7 गैर भाजपाई मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कोरोना काल के दौरान JEE तथा NEET परीक्षा आयोजित किए जाने का मुद्दा उठाया था। इस पर इन सभी मुख्यमंत्रियों ने सोनिया गांधी का समर्थन करते हुए केंद्र के फैसले का कड़ा विरोध किया था। सोनिया गांधी व इन सभी मुख्यमंत्रियों का मानना है कि कोरोना काल के दौरान JEE तथा NEET परीक्षा आयोजित किए जाने से इन एग्जाम्स में बैठने वाले स्टूडैंट्स का जीवन दांव पर लग जाएगा। यह उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ा वाला कदम है।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा।

सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन से शुरू होगा प्रदर्शन

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कराई जा रही JEE व NEET की परीक्षा के खिलाफ राष्ट्रीय कांग्रेस अध्य्क्ष श्रीमती सोनिया गांधी के आदेशानुसार आज सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन सेक्टर-35 से प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसमें चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस इकाई व कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। छाबड़ा ने अन्य लोगों से भी इस प्रदर्शन में भाग लेकर लाखों स्टूडैंट्स की आवाज बुलंद करने की अपील की है।

ये भी पढ़ेंः BJP government is imposing NEET/JEE exams, we can’t compromise with students’ lives: Vijay Inder Singla

error: Content can\\\'t be selected!!