‘जय गुरुदेव’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

CHANDIGARH: वरिष्ठ लेखिका सुदेश मोदगिल नूर की पुस्तक ‘जय गुरुदेव’ का लोकार्पण वरिष्ठ पत्रकार और निदेशक हरियाणा साहित्य अकादमी डॉ चंद्र त्रिखा ने अपने कार्यालय में किया।  कोविड के नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया गया। इस अवसर पर साहित्यकार प्रेम विज  और डॉ विनोद शर्मा भी उपस्थित थे। पुस्तक के 24 अध्यायों में गुरु की महिमा काव्य रूप में व्यक्त की गई है। सुदेश नूर की यह 18 वीं पुस्तक है।

error: Content can\\\'t be selected!!