सिर्फ बोलने नहीं, करके दिखाने वाली सशक्त प्रधानमंत्री थीं इंदिरा गांधीः प्रदीप छाबड़ा

जयंती पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने इंदिरा गांधी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर आज सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में उन्हें याद कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर अपने संबोधन में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि विश्वभर में लौह महिला कहलाई जाने वाली, दृढ निश्चय, साहस व अद्भुत क्षमता वाली भारत की प्रथम व अब तक एक मात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस उन्हें शत-शत नमन करती है। उन्होंने कहा कि अपनी प्रतिभा व राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्व की राजनीति के इतिहास में इंदिरा गांधी का नाम सदैव याद रखा जाएगा। वह एक शक्ति रूपा व कार्यकुशल प्रधानमंत्री रहीं। पूरा देश उनके प्रभावशाली नेतृत्व की आज भी मिसाल देता है।

प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि विश्व का भूगोल बदल देने वाली, सिर्फ बोलने वाली नहीं, बल्कि करके दिखाने वाली एक सशक्त प्रधानमंत्री, भारत का तिरंगा विश्व पटल पर सम्मान से स्थापित करवाने वाली श्रीमती इंदिरा गांधी को भारत कभी भूल नहीं सकता। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन शर्मा, हरफूल चंद कल्याण, मोहम्मद सादिक, अजय जोशी, चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे, भजन कौर, पार्षद शीला देवी, गुरबक्श रावत, मनजीत चौहान, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आईटी सैल के प्रभारी यादविंदर मेहता, धर्मवीर, राजीव मौदगिल, रामेश्वर गिरि, रमेश आहूजा, विनोद शर्मा, रवि ठाकुर, मुकेश रॉय, जेडपी खान, प्रेमलता, हरजिंदर बावा, नरिंदर रिंकू, ओमप्रकाश सैनी, ममता राणा, सलीम खान, रानो, रजनी तलवार, राधा, बरिंदर रावत, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ट्रेडर्स सैल के चेयरमैन राकेश गर्ग, राजू, धर्मवीर सिसोदिया, मनोज गर्ग, रामकरण, कुलदीप, दिलावर सिंह, देवराज, जगदीप महाजन, हरनेक सेखों, मनोज, सोमनाथ, रमेश शर्मा व अन्य नेता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ेंः सावधान! निमोनिया से पीड़ित रहे लोग जल्द हो सकते हैं कोरोना के शिकार

error: Content can\\\'t be selected!!