भारत ने गोरखा महिलाओं के लिए सेना की पुलिस में भर्ती निकाली

NEW DELHI: भारतीय सेना ने पहली बार सेना की पुलिस में गोरखा महिलाओं के लिए भर्ती निकाली है। सेना की ओर से कहा गया है कि वह गोरखा महिलाओं की नियुक्तियां जारी रखना चाहते हैं, जिससे गोरखा नागरिकों को सेना के क्षेत्र में विस्तार मिल सके।

क्या है योग्यता

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया है कि इस पद के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
 
>10वीं पास वही युवतियां आवेदन कर सकती हैं।

>महिलाओं की उम्र 16 से 21 साल हो यानि उनका जन्म 1 अक्टूबर 2000 से 1 अप्रैल 2004 के बीच होना चाहिए।
 
>लम्बाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
 
>आवेदन जमा कराने की आखिरी तारीख 20 जुलाई है।
 
>वीर नारियों के लिए उम्र सीमा 30 साल रखी गई है।
 
>मानदंड पूरा करने वालों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए अंबाला, लखनऊ, जबलपुर, पुणे, बेलगाम और शिलॉन्ग में भेजा जाएगा।
 
>भारतीय सेना के कर्मचारियों की युवतियों, वीर नारियों या जिनके पिता की मृत्यु ड्यूटी के समय हुई है, उन्हें लिखित परीक्षा में 20 ग्रेस नंबर दिए जाएंगे।
 
गौरतलब हो कि नेपाल और भारत के बीच हुई संधि के अनुसार भारतीय सेना में अलग से गोरखा रेजीमेंट है, जिसमें 32 हजार से अधिक नेपाली नागरिक काम कर रहे हैं। 1816 में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के दौरान नेपाली युवाओं की भर्ती शुरू हुई थी।

error: Content can\\\'t be selected!!