चंडीगढ़ में ठंड के प्रकोप के मद्देनजर गांधी स्मारक निधि ने जरूरतमंदों को बांटे 125 कंबल

CHANDIGARH, 6 JANUARY: चंडीगढ़ में बढ़ती ठंड के प्रकोप के मद्देनजर गांधी स्मारक निधि चंडीगढ़ ने आज गांधी स्मारक भवन सैक्टर-16 में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधी स्मारक निधि चंडीगढ़ के सचिव एवं ट्रस्टी डॉ. देवराज त्यागी ने की। कार्यक्रम में ट्रस्टी मंडल के अन्य सदस्यों के अलावा गांधी स्मारक निधि चंडीगढ़ के समूचे स्टाफ ने भाग लिया।

इस कंबल वितरण समारोह में 125 जरूरतमंद व्यक्तियों को गर्म कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर ट्राइसिटी आए एक व्यक्ति को खास तौर पर दो कंबलों से मदद मुहैया करवाई गई। इस मौके पर डॉ. त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि वे आने वाले समय में भी हर साल जरूरतमंद व्यक्तियों को इस प्रकार की मदद मुहैया करवाते रहेंगे, क्योंकि यही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शिक्षाओं का सार है, जिन्हें हम सबको अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

गौरतलब है कि जब से नया वर्ष शुरू हुआ है, चंडीगढ़ में ठंड बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा ठंड की मार गरीब तबके के लोगों पर पड़ती है। लिहाजा, इस तरह की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव डॉ. देवराज त्यागी के अलावा डा. एमपी डोगरा, ईश्वर अग्रवाल, नरेश शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, पापिया चक्रवर्ती और आनन्द राव, अमित कुमार, विक्की, मोहिंदर सिंह ने खास तौर पर शिरकत की।

error: Content can\\\'t be selected!!