ऑनलाइन गोष्ठी में कवियों ने गीत व गजलों से बांधा समां

CHANDIGARH: राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की चंडीगढ़ इकाई की ओर से संस्थापक नरेश नाज के आशीर्वाद के साथ नए वर्ष के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार और चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष प्रेम विज ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की राष्ट्रीय महासचिव किरण गर्ग और विशिष्ट अतिथि कवियित्री विमला गुगलानी थीं। मंच संचालन इकाई की सचिव संगीता शर्मा कुन्दरा ने किया।

दीप प्रज्वलन के बाद सरस्वती वंदना सोमेश ने की और प्रसिद्ध कवि प्रेम विज ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। गोष्ठी में इंडोनेशिया से कवि आशीष शर्मा, यू.एस.ए. से सरिता मेहता, प्रेम विज, किरण गर्ग, नीरू मित्तल नीर, विमला गुगलानी, संगीता शर्मा कुंद्रा, सोमेश, डा. अनीश गर्ग, अशोक भंडारी नादिर, बाल कृष्ण गुप्ता, डा. बिनोद कुमार शर्मा, राशि श्रीवास्तव, सुरजीत सिंह धीर, दलजीत कौर, वीना ढींगरा, डा. अश्विनी शांडिल्य, सारिका धूपड, चमन शर्मा, हरेंद्र सिन्हा, सुभाष भास्कर, ललिता पुरी, आर.के. भगत, विनोद खन्ना आदि कवि और श्रोतागण उपस्थित रहे। सभी ने संवेदनशील व मार्मिक भावों से ओतप्रोत गीत, गजल तथा कविताएं सुनाईं।धन्यवाद राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र सिन्हा ने किया।

error: Content can\\\'t be selected!!