महामारी में सिर्फ भाजपा को जनता की चिंता, बाकी पार्टियां वैक्सीन पर केवल राजनीति कर रहीं: प्रिंस भदूला

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने सेक्टर-22 और 37 में चलाया घर-घर वैक्सीन का अभियान

CHANDIGARH: चंडीगढ़ के हर नागरिक को कोरोना मुक्त करवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है। इसी के चलते आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा घर-घर वैक्सीन का अभियान सेक्टर-22 और सेक्टर-37 में चलाया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।यह जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के मेडिकल प्रकोष्ठ के संयोजक प्रिंस भदूला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हर एक वार्ड में इस अभियान को चलाएगी और वैक्सीन को हर घर तक पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में चंडीगढ़ को सौ प्रतिशत टीकाकरण युक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही जनता का ख्याल रख रही है। इसलिए हमने यह अभियान चलाया है। बाकी पार्टियां तो अभी तक वैक्सीन पर राजनीति ही कर रही हैं और आम जनता को बहका रही हैं। इस मौके पर भाजपा के मंडल नंबर-17 के अध्यक्ष विजय शर्मा, मंडल नंबर-25 की अध्यक्ष गीतिका जैन, सुरेश महाजन, टीकाकरण के सह संयोजक रवि रावत, भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव नेहा अरोरा, सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के अध्यक्ष एलसी बजाज, देविंदर चौधरी आदि उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!