चंडीगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया पोषण अभियान, आंगनबाड़ी वर्कर्स व संचालिकाओं को किया सम्मानित

CHANDIGARH, 20 APRIL: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से शुरू हुए सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के निर्देशानुसार व महिला मोर्च प्रभारी कैलाश चन्द जैन की देखरेख में तथा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन की अध्यक्षता में आज दूसरे दिन भी पोषण अभियान चलाया गया तथा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं चंडीगढ़ के लिए अभियान की कोऑर्डिनेटर उपदेश आन्दोत्रा विशेष रूप से शामिल रही। उनके अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा जसवाल , महिला मोर्चा की महामंत्री नेहा अरोड़ा, रूबी गुप्ता, जिला अध्यक्ष रागिनी मिश्रा, बिमला गुप्ता , सोनम वर्मा के साथ ममता, नीतू, शशि, ऋतु सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रही। शहर की विभिन्न आंगनबाड़ियों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें आने वाले बच्चों को पौष्टिक खाने की चीजें दी गई व आंगनबाड़ी वर्कर्स तथा संचालिकाओंको सम्मानित किया गया।

आज सेक्टर 19 आंगनबड़ी , सेक्टर 37 आंगनबाड़ी व रामदरबार की आंगनबाडी में कार्यक्रम किये गए, जिनमें कुल 500 बच्चों को पौष्टिक भोजन पैकेट, दूध की बोतल व अन्य समान दिया गया। कार्यक्रमो में महिलाओं और बच्चों को पोषण के बारे में बताया तथा पौष्टिक आहार लेने को प्रोत्साहित किया।

error: Content can\\\'t be selected!!