इमाम व शहर काजी मुफ्ती हाजी अनस के वालिद मुस्लिम धर्म गुरु कारी निसार अहमद साहब का इंतकाल, मनीष बंसल व अनवार उल हक ने नूरानी मस्जिद पहुंचकर शोक जताया

CHANDIGARH: बापूधाम कालोनी सेक्टर-26 स्थित मस्जिद के इमाम एवं शहर काजी मुफ्ती हाजी अनस साहब के वालिद तथा मुस्लिम धर्म गुरु कारी निसार अहमद साहब का कल गुजरात में हृदय गति रुक जाने से इंतकाल हो गया। इससे चंडीगढ़ के पूरे मुस्लिम समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। कारी निसार अहमद साहब के इंतकाल पर अफसोस जताने के लिए आज बापूधाम मस्जिद में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष बंसल व चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हाफिज अनवार उल हक समेत शहर के कई गणमान्य लोग भी सेक्टर-26 स्थित नूरानी मस्जिद पहुंचे तथा मुफ्ती हाजी अनस साहब से मिलकर अफसोस व्यक्त किया।

इस मौके पर जेड.बी. खान, रईस अहम कुरैशी, हाजी मोहम्मद यूनुस, सुलेमान, रवि ठाकुर, यंकी कालिया आदि कांग्रेस नेता व मुस्लिम समुदाय के प्रमुख लोग मौजूद थे। शहर काजी मुफ्ती हाजी अनस साहब ने सभी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि कारी निसार अहमद साहब का दफीना कल सुबह 9 बजे छुटमलपुर जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में किया जाएगा।

error: Content can\\\'t be selected!!