चंडीगढ़ ट्राइसिटी में कैसा रहा सूर्य ग्रहण, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारे

The last solar eclipse of the year 2022 CHANDIGARH, 25 OCTOBER: देश के अधिकांश भागों में आज इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण देखा गया। कहीं यह सूर्य ग्रहण आंशिक रूप से दिखा तो कहीं पूर्ण रूप से देखा गया। चंडीगढ़, पंचकूला व मोहाली यानी ट्राइसिटी में भी सूर्य ग्रहण की अदभुत छटा को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान शाम साढ़े पांच बजे के बाद सूर्य पहली बार अर्ध चंद्र जैसा दिखा। लोग छतों पर चढ़कर इस खगोलीय घटना को देखते रहे। वहीं धार्मिक मान्यताओं के चलते मंदिरों में कपाट बंद रहे तथा कई स्थानों पर भजन-कीर्तन चलता रहा। सू्र्य ग्रहण का सूतक कल रात ढाई बजे से ही लग गया था, जो कि आज सूर्य ग्रहण संपन्न होने तक रहा। इस मौके पर ANews Office.com ने भी सूर्य ग्रहण की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कीं। देखिए ये नजारे……

error: Content can\\\'t be selected!!