चंडीगढ़ में हिमाचल के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत

चंडीगढ़ में रहने वाले हिमाचल के लोगों का राज्य सरकार पूरा ध्यान रखेगीः डिप्टी सीएम

CHANDIGARH, 5 FEBRUARY: हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज यहां सेक्टर-35 स्थित चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ‘राजीव गांधी भवन’ पहुंचे और चंडीगढ़ के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की व उनकी टीम ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। अग्निहोत्री के साथ हिमाचल के कद्दावर विधायक राजेंद्र राणा भी मौजूद थे।

इस मौके पर चंडीगढ़ के पूर्व मेयर हरफूल चंद कल्याण, गुरचरण दास काला, श्रीमती कमलेश बनारसीदास, पूर्व पार्षद जतिंदर भाटिया, विजय सिंह राणा, पार्षद जसबीर सिंह बंटी, गुरप्रीत सिंह गाबी, जिलाध्यक्ष रवि ठाकुर, चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठक डॉ. ओपी वर्मा, कांग्रेस अल्पसंख्यक सैल की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ चौधरी, प्रवक्ता राजीव शर्मा, अच्छेलाल गौड़, जतिंदर धामी, साहिल दुबे, मनीष लांबा समेत चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, पार्षद, महिला कांग्रेस, इंटक तथा सेवादल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा विधायक राजेंद्र राणा का पार्टी कार्यालय पहुंचने पर फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ से संबंधित मामलों पर चर्चा की। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि चंडीगढ़ में रहने वाले हिमाचल के लोगों का हिमाचल सरकार पूरा ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि है। हरेक व्यक्ति को हिमाचल के धार्मिक स्थलों का जरूर भ्रमण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल की मौजूदा कांग्रेस सरकार राज्य के सभी धार्मिक व पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण तथा वहां सुविधाओं के आधुनिकीकरण काम कर रही है। डिप्टी सीएम ने चंडीगढ़वासियों को भी हिमाचल भ्रमण का न्योता दिया।

error: Content can\\\'t be selected!!