हाथरस कांड: कांग्रेस ने निकाला मूक सत्याग्रह मार्च, योगी सरकार पर साधा निशाना

CHANDIGARH: हाथरस कांड और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ आज चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के नेतृत्व में मनीमाजरा में मूक सत्याग्रह पैदल मार्च निकाला। इस मौके पर छाबड़ा ने बीजेपी के नेताओं व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में महिलाओं पर रिकार्ड तोड़ अत्याचार हो रहे हैं।

यूपी में है जंगल राज: प्रदीप छाबड़ा
उन्होंने कहा कि जब हाथरस की दलित बेटी के साथ बलात्कार होता है और उसकी हत्या होती है तो उसे इंसाफ दिलाने की बजाय प्रशासन इसे फेक खबर बताता है। कई दिनों तक बलात्कारी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होता, जब पीडि़ता की मौत हो जाती है तो पीडि़ता के परिवार को घर में बंद कर परिवार की रजामंदी के खिलाफ रात को उसकी अंत्येष्टि कर दी जाती है, ये योगी सरकार का किस तरह का व्यवहार है? प्रशासन पीडि़ता के परिवार को धमकाता क्यों है? छाबड़ा ने कहा कि जब पीडि़ता व उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वहां जाते हैं तो यूपी पुलिस उनके साथ धक्का-मुक्की करती है, उनसे दुव्र्यवहार करती है, प्रियंका गांधी के साथ हाथापाई तक करती है तो इसे यूपी में जंगलराज न कहा जाए तो क्या कहा जाए?

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें योगी आदित्यनाथ
छाबड़ा ने कहा कि ये महात्मा गांधी का देश है। कांग्रेस इस तरह की धक्केशाही व तानाशाही का जवाब शांति व सत्याग्रह से देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है, जिसके साथ भाजपा सरकार के संरक्षण में अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में योगी के राज में गुंडागर्दी, अत्याचार व गुनाहों का बोलबाला है। अपनी नाकामी के लिए योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

सत्याग्रह मार्च में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं में पूर्व मेयर सुरिंदर सिंह, पूर्व पार्षद गुरचरण दास काला, हरफूल चन्द्र कल्याण, पार्षद सतीश केंथ, संजय भजनी, रामेश्वर गिरि, सुरजीत ढिल्लों, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शशिशंकर तिवारी, यादविंदर मेहता, चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे, पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी, प्रेमलता, संजीव गाभा, मलकीत सिंह, रमेश गोयल, राजीव मौदगिल, बरिंदर रावत, बलवंत बंता, हरजिंदर बावा, श्याम सिंह, नरिंदर सिंह, रविंदर बिट्टा, विपन सिंह अमन, फतेह सिंह, रईस अहमद, हरीश कुमार, प्रदीप मनचंदा, लवली, दाताराम सैनी, बुआ सिंह, वसीम अहमद, अरुण वशिष्ठ, ईश्वर शर्मा, रंजीत गौतम, मतलूब खान मत्ता, रविंदर टीटा, फेहमीद, साहिल दुबे, महिपाल बाजवा, वासु, भोला, आरपी शर्मा, लेखपाल, हरदीप मली, राम करण, सोनू, इफ्तिखार, सरोज शर्मा, रानो, ममता, ललिता पर्चा, पम्मी, सुषमा, ओमलता, उर्वशी शर्मा, बानो, सुनाली पंडित, चंचल माही आदि शामिल थे।

error: Content can\\\'t be selected!!