हाथरस कांड: बापूधाम में कैंडल मार्च निकालकर पीड़िता को दी गई श्रद्धांजलि

CHANDIGARH: आज शाम चंडीगढ़ स्थित बापू धाम कालोनी के लाइट प्वाइंट के नजदीक वाल्मीकि धर्मशाला के पास हाथरस की पीड़ित बेटी को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाला गया। इस कैंडल मार्च का आयोजन समाजसेवी मनोज लारा द्वारा किया गया। इसमें चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती दीपा दुबे एवं चंडीगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष लव कुमार ने भी शिरकत की और हाथरस की बेटी को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस कैंडल मार्च में समाजसेवी मनोज लारा के साथ 200 से अधिक समर्थकों ने हिस्सा लिया।इस मौके पर कृष्ण कुमार, साहिल दुबे, जतिन्दर, आशू, संजीव, अनु, सुनिल आदि ने भी हिस्सा लिया ।

दीपा दुबे ने कहा कि कब थमेगा यह सिलसिला, क्या बेटियां यूं ही दरिंदगी का शिकार होकर मारी जाती रहेंगी ? बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के दीवारों पर लिखे स्लोगन मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन का नारा देने वाली सरकार में आखिर बहन-बेटियां क्यों महफूज नहीं हैं। दरिंदगी की शिकार हाथरस की बेटी के शव को आखिर पुलिस ने जबरन रात में क्यों जला दिया ? दीपा दुबे ने कहा कि पीड़िता के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाए।

error: Content can\\\'t be selected!!