हरियाणा सरकार ने तीन एचसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया

CHANDIGARH: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से तीन एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

जिला परिषद, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, करनाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा पानीपत के जिला नगर आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। 

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरुक्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कपिल कुमार को फतेहाबाद का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। फतेहाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट अनुभव मेहता को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

error: Content can\\\'t be selected!!