हरियाणा व हिमाचल के Governor समेत कई प्रदेशों के राज्यपाल बदले

CHANDIGARH: राष्ट्रपति (president of india) रामनाथ कोविंद ने आज हरियाणा व हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के राज्यपाल (Governor) बदल दिए। हिमाचल प्रदेश के Governor बंडारू दत्तात्रेय को अब हरियाणा का राज्यपाल (Governor) बनाया गया है, जबकि राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य अब त्रिपुरा के राज्यपाल का पदभार संभालेंगे। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैंस झारखंड के नए Governor बनाए गए हैं। थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। मंगू भाई जगन भाई पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी दी गई है। हरी बाबू कम्भामपति को मिजोरम का Governor बनाया गया है। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को अब गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। (फोटोः बंडारू दत्तात्रेय)

error: Content can\\\'t be selected!!