राज्यपाल पुरोहित ने डॉ. विनोद शर्मा के काव्य संग्रह का किया लोकार्पण

CHANDIGARH, 29 SEPTEMBER: प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. विनोद कुमार शर्मा के काव्य संग्रह (poetry collection) ‘शिखर की ओर’ को पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने आज पंजाब राज भवन में राष्ट्र को लोकार्पित किया। उन्होंने डॉ. विनोद कुमार शर्मा को शुभाशीष देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

डॉ. शर्मा की कविताओं की विशेषता यह है कि इनमें सकारात्मक भाव है। उन्होंने युगीन यथार्थ को सूक्ष्मता व संवेदनशीलता से अनुभव किया है। उनकी कविताओं में अभिव्यक्ति दिखाई देती है। कविता में नैतिक मूल्य भी हैं और काव्य जगत में इसका भरपूर स्वागत होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि प्रेम विज और राजेश शर्मा भी उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!