कन्फ्यूजन कर लें दूर: इस बार कब है दीवाली पूजन, भाई दूज और गोवर्धन पूजा ? जानिए यहां

deewali 2022: इस साल दीवाली का त्योहार 22 अक्टूबर 2022 को धनतेरस से प्रारंभ हो रहा है और यह 27 अक्टूबर को भाई दूज के साथ संपन्न होगा। 24 अक्टूबर को दीवाली है और अगले दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है। इसलिए दीवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा नहीं होगी, यह दूसरे दिन 26 अक्टूबर को होगी। ऐसे ही भाई दूज भी इस साल दीवाली के दूसरे दिन न होकर तीसरे दिन 27 अक्टूबर को है। इस साल दीवाली (deewali) के पंचपर्व सूर्य ग्रहण के कारण 5 की बजाय 6 दिन होंगेे। त्योहार अंतिम चरण में हैं और इनकी तिथियों आदि में पंचांगों में अंतर होने के कारण कई तरह के कन्फ्यूजन हैं, जिनका सपष्टीकरण हम यहां देे रहे हैं।

  1. धनतेरस: इस बार यह 22 तथा 23 अक्तूबर, शनिवार व रविवार दोनों दिन है।
  1. दीवाली: नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीवाली तथा बड़ी दीवाली 24 अक्टूबर सोमवार को है। दिन में पूजा का शुभ समय इस बार नहीं होगा, अपितु महालक्ष्मी पूूजन सायं 6 बजे के बाद ही करें।
  2. सूर्य ग्रहण: 25 अक्तूूबर, मंगलवार को सूर्य ग्रहण के कारण कोई त्योहार नहीं मनाया जाएगा।
  3. अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा: 26 अक्टूबर को होगी।
  4. भाई दूज: 26 एवं 27 अक्टूबर को दोनों दिन मनाया जाएगा।

विशेष: कुछ पर्व दो-दो दिन आ रहे हैं। आप इन्हें अपनी सुविधा, आस्था तथा त्योहार की महत्ता को ध्यान में रखकर मनाएं। सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर की दोपहर 14.30 से लेकर शाम 18.30 तक रहेगा और इसका सूतक सूर्योदय से पहले ही 2.30 बजे आरंभ हो जाएगा। सूर्य को नंगी आखों से न देखें। इस दौरान खुले स्थान से खाने वाली वस्तुएं न खरीदें। ग्रहण के दौरान नॉर्मल रहें। अपनी आस्थानुसार पाठ व दान करें। आजकल सभी खाद्य सामग्री फ्रिज में रखी होती है, उस पर सूर्य की विकीरण नहीं पड़तीं। हां! इसलिए ग्रहण के कारण बहुत डिस्टर्ब न हों। यदि प्रैग्नेंट हैं तो सूर्य की सीधी किरणों से बचाव रखें।

-मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़। फोन- 098156 19620;
[0172] -2702790; 0172-2577458

error: Content can\\\'t be selected!!