गांधी स्मारक निधि का गतिरोध खत्म, नया न्यासी मंडल गठित

CHANDIGARH: गांधी स्मारक निधि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश का पिछले लगभग 4 वर्षां से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। इसी के साथ नया न्यासी मंडल गठित कर दिया गया है।

केंद्रीय गांधी स्मारक निधि राजघाट ने सुलझाया मामला
गांधी स्मारक भवन सैक्टर-16 चंडीगढ़ के निदेशक देवराज त्यागी ने बताया कि मातृ संस्था केंद्रीय गांधी स्मारक निधि राजघाट नई दिल्ली के सहयोग व मार्ग दर्शन से यह गतिरोध खत्म हुआ, जिसके तहत दोनों पक्षों को बुलाकर एक बैठक करके सभी समस्याओं पर चर्चा की गई और उनका समाधान किया गया। इसके बाद सभी की सहमति से नया न्यासी मंडल एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

ये है नया न्यासी मंडल एवं पदाधिकारी
देवराज त्यागी के अनुसार अध्यक्ष संजय सिंगा मंत्री केन्द्रीय गांधी स्मारक निधि राजघाट नई दिल्ली, उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मल दत्त अध्यक्ष खादी आश्रम पानीपत, न्यासी एक प्रतिनिधि केन्द्रीय गांधी स्मारक निधि राजघाट नई दिल्ली, न्यासी राजबीर सिंह रावत स्वाध्याय आश्रम पट्टीकल्याणा, न्यासी बलबीर सिंह अध्यक्ष पंजाब खादी मंडल, सुजानपुर (पंजाब), न्यासी दीपचन्द निर्मोही चेतना ट्रस्ट पानीपत, मंत्री आनन्द कुमार शरण सचिव अरुणोदय समालखा को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नए न्यासी मंडल एवं पदाधिकारियों ने गांधी स्मारक निधि पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश का कार्यभार भी संभाल लिया है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस: भड़ास निकली, गुस्सा बाकी ! युवा बनाम बुजुर्ग की लड़ाई अब शीर्ष पर

error: Content can\\\'t be selected!!