भाजपा सांसद राजकुमार चाहर पर एफआईआर दर्ज की जाए: कांग्रेस

कहा- चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को क्यों नहीं दिखी बीजेपी की ट्रैक्टर रैली में उड़ती नियमों की धज्जियां

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को शहर में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की ओर से नए कृषि कानूनों के समर्थन में आयोजित की गई ट्रैक्टर रैली के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

इन नेताओं ने जारी किया संयुक्त बयान
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामपाल शर्मा, पूर्व मेयर सुभाष चावला, डीडी जिंदल, पवन शर्मा, सुरिंदर सिंह, नगर निगम में विपक्ष के नेता दविंदर सिंह बबला, पूर्व पार्षद जतिंदर भाटिया, हरफूल चंद कल्याण, सादिक मोहम्मद, गुरचरण दास काला, जसजीत सिंह कंग, संदीप भारद्वाज, हाफिज अनवारुल हक, हरमोहिंदर सिंह लकी, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शशि शंकर तिवारी, चंडीगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गाबी, महिला कांग्रेस की चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपा दुबे, अजय जोशी, अजय शर्मा, यादविंदर मेहता, राजीव मोदगिल, पार्षद गुरबख्श रावत, अनिता शर्मा, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी, प्रेमलता, जीत सिंह बहलाना, राम कर्ण, कुलदीप, हरजिंदर बावा, जीत सिंह, पार्षद सतीश कैंथ, रविंद्र गुजराल, शीला देवी, जागीर सिंह, धर्मवीर, रामेश्वर गिरि, सुरजीत सिंह ढिल्लों, संजय भजनी, लॉरैंस मलिक, ओम प्रकाश सैनी, मुकेश राय, नरिंदर रिंकू, विपन अमन ने एक संयुक्त बयान में कहा कि चंडीगढ़ के पुलिस अधिकारियों को कांग्रेस के प्रदर्शनों में तो कानून की उल्लंघना दिखती है लेकिन सत्ता पक्ष भाजपा के कार्यक्रमों में लगातार कानून की जो धज्जियां उड़ाई जाती हैं, वह पुलिस अधिकारियों को नहीं दिखतीं। उन पर किसी भी तरह की कोई करवाई या एफआईआर दर्ज नहीं की जाती। इस पर चंडीगढ़ पुलिस आंख मूंद लेती हैं।

भाजपा के राज में कानून क्या एक तरफा हो गया है?
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा के राज में कानून क्या एक तरफा हो गया है? भाजपा के नेता पुलिस को साइकिल ट्रैक पर ट्रैक्टर चलाते क्यों नहीं दिखे? उन्होंने कहा कि एक तरफ पहले ही शहर की सड़कों का बुरा हाल है, दूसरी ओर साइकिल ट्रैक पर ट्रैक्टर चलाकर बची-खुची सड़कों को तोडऩे का काम किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सांसद राजकुमार चाहर किसानों को गुलाम बनाने वाले काले बिल के समर्थन में इस ट्रैक्टर रैली की अगुवाई व फोटो खिंचाने पहुंचे। इस दौरान सोशल डिस्टैंसिंग की भी धज्जियां उड़ाई गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सांसद चाहर इससे पहले उस किसान यूनियन से मिल लेते, जो पिछले कई दिनों से नए कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर है और लगातार प्रदर्शन कर रही है, उन्हें जमीनी हकीकत का अंदाजा हो जाता।

error: Content can\\\'t be selected!!